पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सैन्य कार्रवाई में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया कि आतंकवादियों के ठिकानों से हथियारों, गोला-बारूदों का जखीरा मिला हैं।
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया गया है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी हैं। सेना ने बताया कि बीती रात को एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आंतकियों को मौत के घाट उतार दिया गया हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा हथियारों का जखीरा
सेना के मुताबिक, आतंकवादियों के ठिकानों से कई हथियार, गोला बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया हैं। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि आतंकवादियों के खात्मे के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान की सेना ने बयान में कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल राष्ट्र के साथ कदम मिलाकर बलूचिस्तान की शांति, स्थिरता और प्रगति को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही हैं आतंकी घटनाएं
गौरतलब हैं कि पाकिस्तान में हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आंतकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई हैं। एक दिन पहले सेना ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान पांच आंतकियों को मौत के घाट उतारा गया हैं। दिसंबर माह के शुरुआत में एक ही दिन में दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में 25 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई थी, जिसमें डेरा इस्माइल खान में एक आंतकवादी हमला भी शामिल था। इस साल आतंवादी हमलों में सेना में एक दिन में मरने वालों की यह सबसे बड़ी सख्या थी।
विज्ञापन
2014 के बाद सबसे ज्यादा आत्मघाती हमले
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस साल 2014 के बाद से सबसे ज्यादा आत्मघाती हमले हुए, जिनमें से लगभग आधे सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए। कम से कम 48 प्रतिशत मौतें सुरक्षा बलों के कर्मियों की हुई हैं।