फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारफुर में कबाइलियों के संघर्ष में 48 व्यक्तियों की मौत: सूडान रेड क्रीसेंट

Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दारफुर में संघर्ष - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सूडान के संघर्षग्रस्त दारफुर में कबाइलियों के बीच संघर्ष में कम से कम 48 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए।

विज्ञापन


‘रेड क्रीसेंट’ ने गुरुवार को कहा कि सशस्त्र झड़पें पश्चिमी दारफुर प्रांत की राजधानी एल जेनिना में अरब और अफ्रीकी आदिवासियों के बीच रविवार रात शुरू हुईं और सोमवार तक जारी रहीं।

इस दौरान कई घरों में आग लगा दी गई।इसने एक बयान में कहा कि कम से कम 48 लोग मारे गए और उनके शव शहर स्थित एक शवगृह में भेज दिए गए हैं।

इस संघर्ष में 241 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें से 19 की हालत गंभीर है। इन सभी को इलाज के लिए खारतूम ले जाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें