फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 देशों का पाकिस्तान में समुद्री अभ्यास शुरू

Fri, 08 Feb 2019 06:28 PM IST
अमित मंडल भाषा, कराची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस तटीय शहर के पास शुक्रवार को पांच दिवसीय अमन  19 समुद्री अभ्यास शुरू हुआ, जिसमें 46 देश हिस्सा ले रहे हैं। पाकिस्तान वायु सेना, पाकिस्तान थल सेना और पाकिस्तान रेंजर्स के साथ-साथ पाकिस्तान की नौसेना, पनडुब्बी, नौकाएं, मरीन और स्पेशल फोर्स इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक 2007 में शुरू होने के बाद से यह अभ्यास हर दो साल पर किया जाता है। इसका उद्देश्य एक दूसरे की समुद्री अवधारणाओं और संचालन संस्कृति को समझने के लिए एक मंच मुहैया कराना है। 

अभ्यास शुरू किए जाने के अवसर पर पाकिस्तान सहित 46 देशों का ध्वज फहराया गया। पाकिस्तानी बेड़े के कमांडर वाइस एडमिरल अमजद खान नियाजी ने कहा कि अभ्यास अमन सहयोग बढ़ाने और एक-दूसरे को समझने की दिशा में एक कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें