फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में नए साल के जश्न पर छाया मातम, आगजनी और चाकू मारने से 15 लोगों की मौत

Fri, 08 Feb 2019 05:07 PM IST
अमित मंडल बीजिंग, भाषा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

सोमवार की रात चीन के लोग नए साल का स्वागत कर रहे थे। एक ओर जहां पूरा देश नववर्ष के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दो पारिवारिक घटनाओं में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई। चीन के शांक्सी प्रांत के उत्तरी हिस्से में लू उपनाम के एक व्यक्ति ने पारिवारिक मतभेदों के कारण अपने ही भाई के घर में आग लगा दी, जिससे सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने सोशल प्लेटफॉर्म वीबो पर इस घटना की जानकारी दी। खबर है कि आग लगाने वाले व्यक्ति ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

इसी रात चीन के पश्चिमोत्तर प्रांस गांसु में गुओ नाम के एक व्यक्ति ने चाकू मारकर आठ लोगों की जान  ले ली। व्यक्ति को शक था की उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। मालूम हो कि चीन में अक्सर चाकू से हमलों की घटनाएं होती रहती हैं क्योंकि वहां बंदूक रखने पर सख्त पाबंदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें