फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के रेस्तरां में विस्फोट, 42 लोग घायल

Mon, 17 Dec 2018 04:18 AM IST
आसिम खान भाषा, तोक्यो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी जापान के एक रेस्तरां में रविवार की रात हुए विस्फोट में 40 से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। जापान के उत्तरी मुख्य होक्काइदो द्वीप के राजधानी शहर साप्पोरो में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण आसपास स्थित अपार्टमेंट की इमारतें और मकान तक हिल गये।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 42 लोग घायल हुए है जिनमें से अधिकतर मामूली रूप से घायल हैं। हालांकि एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज निकटवर्ती अस्पतालों में किया जा रहा है।

साप्पोरो के तोयोहिरा जिले में दो मंजिला रेस्तरां में हुए विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। जापानी सरकारी प्रसारक एनएचके की टेलीविजन फुटेज में रेस्तरां को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें