फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: यौन शोषण के आरोप में भारतवंशी दोषी करार, जेल में कटेंगे साढ़े छह साल

Tue, 03 Sep 2019 01:29 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सिंगापुर की एक अदालत ने 40 साल के बेघर भारतीय मूल के नागरिक को साढ़े छह साल जेल की सजा सुनाई है। उसे शराब के नशे में धुत एक महिला का यौन शोषण करने का दोषी पाया गया है। आरोपी का नाम तिरुचेल्वम मनियम है। जिला जज कैरोल लिंग ने उसे सोमवार को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


उप लोक अभियोजक श्रुति बोपन्ना ने कहा कि मनियम को पिछले साल 20 अप्रैल को सार्वजनिक बस स्टैंड पर एक जोड़ा शराब के नशे में धुत बेंच पर सोया हुआ मिला। वह महिला को दूसरे स्थान पर लेकर गया और वहां उसका यौन शोषण किया। जैसे ही 30 साल की महिला की नींद खुली मनियम वहां से भाग गया। 

महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। बोपन्ना ने जज को बताया कि नशे में होने की वजह से जोड़े ने बस स्टैंड की बेंच पर ही आराम करने का फैसला लिया। जल्द ही दोनों गहरी नींद में चले गए। जब मनियम वहां से गुजर रहा था तो उसकी नजर जोड़े पर पड़ी।
विज्ञापन


बोपन्ना ने कहा, 'आरोपी वहां पर लगभग 30 मिनट तक टहलता रहा ताकि कोई उसे न देखे। जब वह निश्चित हो गया कि कोई आसपास नहीं है तो वह पीड़िता को उसी बस स्टैंड की दूसरी बेंच पर उसके ब्वॉयफ्रेंड से दूर ले गया।' वकील ने मनियम को कम से कम तीन साल जेल की सजा देने का अनुरोध किया। 

वकील ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता के नशे में होने का फायदा उठाने की कोशिश की। वहीं बचाव पक्ष के वकील माइकल चांग ने कहा कि उनका मुवक्किल अपने कार्य पर शर्मिंदा है और उसे घटना का पश्चाताप है। आपराधिक कानूनी सहायता योजना के जरिए आरोपी को वकील मुहैया करवाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें