फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Midterm Poll: मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकियों का जलवा, थानेदार ने मिशिगन से चुनाव जीतकर रचा इतिहास

Wed, 09 Nov 2022 05:04 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बड़ी संख्या में युवा भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों का उभरना इस छोटे भारतीय समुदाय की बढ़ती इच्छा व ताकत को दर्शाता है, जो 33.19 करोड़ अमेरिकी आबादी का सिर्फ एक प्रतिशत है।
विज्ञापन
US Midterm Elections - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के चार भारतीय-अमेरिकी राजनेता राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल बुधवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं। भारतीय-अमेरिकी उद्यमी से राजनेता बने डेमोक्रेट श्री थानेदार रिपब्लिकन उम्मीदवार मार्टेल बिविंग्स को पछाड़ते हुए मिशिगन से कांग्रेस का चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बने। 67 वर्षीय थानेदार वर्तमान में मिशिगन हाउस में तीसरे जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। अमेरिका के अत्यधिक ध्रुवीकृत मध्यावधि चुनावों में देश भर में राज्य विधानसभाओं के लिए कई अन्य लोगों ने भी जीत हासिल की है।

विज्ञापन


राजा कृष्णमूर्ति लगातार चौथे कार्यकाल के लिए निर्वाचित 
इलिनॉइस के आठ कांग्रेसनल जिले में 49 वर्षीय राजा कृष्णमूर्ति लगातार चौथे कार्यकाल के लिए एक बढ़िया अंतर से फिर से निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी क्रिस डार्गिस को हराया। सिलिकॉन वैली में 46 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी रो खन्ना ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में अपने हमवतन रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी रितेश टंडन को हराया। प्रतिनिधि सभा में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद चेन्नई में जन्मीं प्रमिला जयपाल ने वाशिंगटन राज्य के 7वें कांग्रेसनल जिले में अपने प्रतिद्वंद्वी क्लिफ मून को हराया। खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल लगातार चौथे कार्यकाल के लिए चुने गए हैं। 

57 वर्षीय अमी बेरा चाहते हैं छठा कार्यकाल 
भारतीय-अमेरिकी राजनेताओं में सबसे वरिष्ठ 57 वर्षीय अमी बेरा, कैलिफोर्निया के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से प्रतिनिधि सभा में अपना छठा कार्यकाल चाहते हैं। परिणाम की घोषणा होनी बाकी है। भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने राज्य विधानसभाओं में भी सीटों पर कब्जा जमाया। मैरीलैंड में अरुणा मिलर ने लेफ्टिनेंट गवर्नर की दौड़ जीतने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी राजनेता बनकर इतिहास रचा। हालांकि, भारतीय-अमेरिकी संदीप श्रीवास्तव टेक्सास के तीसरे कांग्रेसनल जिले से कॉलिन काउंटी के पूर्व न्यायाधीश कीथ सेल्फ से हार गए।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में युवा भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों का उभरना इस छोटे भारतीय समुदाय की बढ़ती इच्छा व ताकत को दर्शाता है, जो 33.19 करोड़ अमेरिकी आबादी का सिर्फ एक प्रतिशत है। 8 नवंबर के चुनावों से पहले डेमोक्रेट और रिपब्लिकन भारतीय-अमेरिकियों तक पहुंचे थे। वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकी कुछ कड़े मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं। डेली ने लिखा कि मध्यावधि चुनावों से पहले डेमोक्रेट भारतीय अमेरिकियों द्वारा हासिल समर्थन को भुनाने की उम्मीद कर रहे हैं, जो मतदाताओं का एक बढ़ता और महत्वपूर्ण समूह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें