फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे: वर्क फ्रॉम होम नहीं मिला तो नौकरी छोड़ने का कदम भी उठा सकते हैं कर्मचारी

Wed, 02 Jun 2021 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

कोविड-19 महामारी के चलते साल 2020 की शुरुआत से ही दुनियाभर की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू कर दी थी। वहीं, अब कई देशों में कोरोना के मामले कम होने लगे हैं जिसके बाद कंपनियों ने कर्मचारियों को कार्यालय आने के लिए कहना शुरू कर दिया है। लेकिन अमेरिका में ब्लूमबर्ग न्यूज की ओर से मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वे के अनुसार वर्क फ्रॉम होम न मिलने की स्थिति में कर्मचारी नौकरी छोड़ने का विचार भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
Work From Home - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने आम आदमी से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों तक को संकट में ला दिया है। बाहर निकलने पर संक्रमित होने के खतरे की वजह से कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की नीति शुरू की और कई मायनों में इस नीति से उन्हें फायदा भी पहुंचा। लेकिन अब जब दुनिया के कई देश इस संकट से उबरने की ओर हैं, एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि वर्क फ्रॉम होम न मिलने की स्थिति में कर्मचारी नौकरी छोड़ने जैसा कदम भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन


यह सर्वे अमेरिका में 1000 वयस्क नागरिकों पर कराया गया है। इस सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि अगर कंपनियां घर से काम करने की नीति को लेकर लचीलापन नहीं दिखाती हैं तो 39 फीसदी कर्मचारी नौकरी छोड़ने के विकल्प पर विचार करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि बीते समय ने यह दिखाया है कि बिना कहीं जाए घर से भी ठीक तरह से काम किया जा सकता है। घर से काम करने पर यात्रा में होने वाले खर्च और समय में बचत का हवाला देते हैं।

हालांकि, यह सर्वे केवल अमेरिका की तस्वीर दिखाता है लेकिन बड़े स्तर पर देखा जाए तो कई अन्य देशों में भी ऐसी ही स्थिति बन सकती है। गूगल जैसी दिग्गज टेक कंपनियों की ओर से वर्क फ्रॉम होम को लेकर कई बड़े फैसले किए गए हैं और नई नीति बनाई है। ऐसे में अन्य देशों के नौकरीपेशा लोग भी आने वाले समय में वर्क फ्रॉम की सुविधा न मिलने पर नौकरी छोड़ने का विचार कर सकते हैं और ऐसी कंपनियों का रुख कर सकते हैं जहां पर यह सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें