नाइजीरिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर के बाहर तीन बसों की टक्कर हो गई। हादसे में में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है।
हादसा मंगलवार को हुआ। यहां दो कमर्शियल बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद उनमें आग लग गई। इसी दौरान एक तीसरी बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।