फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Earthquake: जकार्ता में आए भूकंप में अब तक 268 की मौत, 1000 से ज्यादा घायल

Tue, 22 Nov 2022 06:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी की गहराई में था। हालांकि, इसके कारण सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया भूकंप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को इंडोनेशिया के जावा के मुख्य द्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस हादसे में अब तक 268 लोगों की मौत हो गई और करीब 1000 लोग घायल हुए हैं। बचाव दल भूकंप के झटकों की श्रृंखला के बीच मलबे के नीचे फंसे बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। 5.6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र राजधानी जकार्ता से लगभग 75 किमी (45 मील) दक्षिण-पूर्व में पहाड़ी पश्चिम जावा में सियांजुर शहर के पास था। इस क्षेत्र में 25 लाख से अधिक लोग रहते हैं। सियांजुर के प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने बताया था कि कम से कम 700 लोगों का इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


पश्चिम जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने कहा कि मृतकों में से कई पब्लिक-स्कूल के छात्र थे, जिन्होंने दिन में अपनी कक्षाएं समाप्त कर ली थीं और कई इस्लामिक स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षा ले रहे थे। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। सियांजुर के निवासी ज्यादातर एक और दो मंजिला इमारतों वाले शहरों में और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छोटे घरों में रहते हैं। कामिल ने कहा कि जिन 13,000 से अधिक लोगों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है उन्हें निकासी केंद्रों में ले जाया गया है।  

Trending Videos

अस्पताल का हाल। - फोटो : Social Media
मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी की गहराई में था। हालांकि, इसके कारण सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, जकार्ता में भूकंप के बाद लोग घबरा गए। अपने दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों की वजह से बिल्डिंग हिलते हुई दिखाई दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। 

भूकंप - फोटो : Social Media
इससे पहले पश्चिम इंडोनेशिया में शुक्रवार रात जोरदार भूकंप आया था। राहत की बात यह थी कि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया था कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसका केंद्र दक्षिण बेंगकुलू के दक्षिण पश्चिम में 202 किलोमीटर दूर 25 किमी की गहराई में था। इसके बाद एक और झटका आया था, जिसकी तीव्रता 5.4 थी।
विज्ञापन

एस जयशंकर ने संवेदना जताई

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इंडोनेशिया में आए भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के जल्दी से स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में भारत मजबूती के साथ इंडोनेशिया और पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें