फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China WorkShop Fire: चीन में हेनान प्रांत के कारखाने में लगी भीषण आग, 38 लोगों की मौत की खबर

Tue, 22 Nov 2022 12:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

जानकारी के मुताबिक, आग स्थानीय समय के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में एक कारखाने में आग लग गई। हादसे में करीब 38 लोगों की मौत हो गई।  घटना अन्यांग शहर के कारखाने में हुई। घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। आन्यांग शहर का हाई-टेक जोन है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आग स्थानीय समय के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 200 से ज्यादा राहतकर्मी और 60 के करीब दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रहे। घटना के बाद इलाके में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

रिपोर्ट की मानें तो दमकल टीमों ने 63 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। स्थानीय समयानुसार आग पर रात 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। रात 11 बजे पूरी तरह से आग को बुझा दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि भर्ती कराए गए लोगों का हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले मार्च 2019 में शंघाई से 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यानचेंग में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट हुआ था। हादसे में 78 लोग मारे गए थे और कई घर तबाह हुए थे। 2015 में उत्तरी बंदरगाह शहर तिआंजिन में एक रासायनिक गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में 170 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 700 अन्य घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें