फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत, 20 लाख घरों की बत्ती गुल, 5200 उड़ानें रद्द

Mon, 26 Dec 2022 09:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

इस बर्फीले चक्रवात के कारण 5200 उड़ाने रद्द कर दी गई  हैं। न्यूयॉर्क समेत कई प्रमुख शहरों में तापमान गिरकर -45°C तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में बर्फीले तूफान के कहर की चपेट में आने से अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश के अधिकतर राज्यों में खतरनाक तरीके से बर्फबारी हो रही है। तूफान की रफ्तार इस कदर है कि 20 लाख लोगों के घर की बिजली गुल हो गई है। इस बर्फीले चक्रवात के कारण 5200 उड़ाने रद्द कर दी गई  हैं। न्यूयॉर्क समेत कई प्रमुख शहरों में तापमान गिरकर -6°C तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह तक बंद हुआ हवाई अड्डा 
न्यूयॉर्क प्रशासन का कहना है कि तूफान के कारण यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सोमवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, बचाव के लिए गए लगभग सभी दमकल ट्रक बर्फबारी में फंसे हुए हैं। 

6.5 करोड़ लोगों को ब्लैआउट की चेतावनी 
पूर्वी अमेरिका के एक प्रमुख बिजली ग्रिड ऑपरेटर ने 6.5 करोड़ लोगों को ब्लैकआउट की चेतावनी जारी की है। वहीं, पेंसिल्वेनिया स्थित पीजेएम इंटरकनेक्शन ने कहा कि बिजली संयंत्रों को ठंडे मौसम में काम करने में कठिनाई हो रही है और 13 राज्यों के निवासियों से कम से कम क्रिसमस की सुबह तक बिजली बचाने के लिए कहा गया है। टेनेसी वैली अथॉरिटी, जो टेनेसी और आसपास के छह राज्यों के कुछ हिस्सों में एक करोड़ लोगों को बिजली प्रदान करती है, ने स्थानीय बिजली कंपनियों को नियोजित रुकावटों को लागू करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन




न्यू इंग्लैंड में दो लाख से ज्यादा लोग बिना बिजली के 
वहीं न्यू इंग्लैंड के छह राज्यों में 273,000 से अधिक लोग शनिवार को बिना बिजली के रहे। उत्तरी कैरोलिना में, 169,000 ग्राहक शनिवार दोपहर तक बिजली के बिना थे। अधिकारियों का कहना है कि ब्लैआउट कुछ दिनों तक जारी रहेगा

इस बर्फबारी के चलते  अमेरिका में  कई राजमार्गों को बंद कर दिया, उड़ानें बंद कर दीं और ये खतरनाक मौसम क्रिसमस यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की 70 फीसदी आबादी मौसम की चेतावनी के दायरे में है। नेशनल वेदर सर्विस( NWS) ने अलर्ट जारी किया है।

अमेरिका में कई सड़कें बंद
इस बर्फबारी के चलते  अमेरिका में  कई राजमार्गों को बंद कर दिया, उड़ानें बंद कर दीं और ये खतरनाक मौसम क्रिसमस यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की 70 फीसदी आबादी मौसम की चेतावनी के दायरे में है। नेशनल वेदर सर्विस( NWS) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें