फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग: क्रिसमस पर हुए प्रदर्शन में 336 लोग गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2019 02:07 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हांगकांग पुलिस ने 25 दिसंबर को क्रिसमस पर हुए उग्र प्रदर्शन के मामले में अब तक 336 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है। चुनाव सुधारों और लोकतंत्र की मांग को लेकर चीन के अर्द्ध स्वायत्त शहर हांगकांग में पिछले छह महीने से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुख्य प्रवक्ता कोवाक का-चुएन ने बताया कि सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच 336 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 92 महिलाएं और कुछ युवा शामिल हैं। छह महीने पहले शुरू हुए चीन विरोधी प्रदर्शन में अब तक सात हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

बता दें कि क्रिसमस वाले दिन बड़ी संख्या में आंदोलनकारी सड़कों पर उतरे थे और उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई थी। पुलिस प्रवक्ता कोवाक ने क्रिसमस पर शॉपिंग कर रहे आम लोगों पर हुए हमले की निंदा की है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने शॉपिंग सेंटर, रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की थी और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया था। ऐसी आशंका है कि आंदोलनकारी नए साल पर भी सड़कों पर उतरेंगे और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें