फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippine Flood: फिलीपीन में भूस्खलन व बाढ़ से 31 की मौत, नौ लापता

Sat, 29 Oct 2022 03:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोताबातो।

सार

सिनारिम्बो ने कहा कि मेयरों, गवर्नरों और आपदा-प्रतिक्रिया अधिकारियों की रिपोर्टों के आधार पर, 26 की मौत दातु ओडिन सिनसुअट और दातु ब्लाह सिनसुत में डूबने से हुई जबकि पांच अन्य की मौत उपी शहर में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपीन में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद 31 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग लापता हैं। पूर्व गुरिल्लाओं द्वारा संचालित पांच प्रांतों के मुस्लिम स्वायत्त क्षेत्र के आंतरिक मंत्री नागुइब सिनारिम्बो ने कहा कि अधिकांश पीड़ित बाढ़ के पानी में बह गए और डूब गए अथवा मलबे से लदी मडस्लाइड्स की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


सिनारिम्बो ने बताया, रातों-रात बारिश का पानी असामान्य रूप से बढ़ता गया और पहाड़ के किनारे टूट गए जबकि नदियों में बाढ़ आ गई। उन्होंने हताहतों की संख्या और अधिक होने की आशंका जताई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई इलाके ऐसे भी हैं जहां बचाव कर्मी नहीं पहुंच सके हैं। 

सिनारिम्बो ने कहा कि मेयरों, गवर्नरों और आपदा-प्रतिक्रिया अधिकारियों की रिपोर्टों के आधार पर, 26 की मौत दातु ओडिन सिनसुअट और दातु ब्लाह सिनसुत में डूबने से हुई जबकि पांच अन्य की मौत उपी शहर में हुई। दातु ब्लाह सिनसुअट में पांच लोग लापता हैं और सिनारिम्बो ने कहा कि चार अन्य के लापता होने की भी सूचना है। 
विज्ञापन


आपदा-प्रतिक्रिया अधिकारी नसरुल्लाह इमाम ने मगुइंदानाओ में बाढ़ से घिरे शहर का जिक्र करते हुए कहा, उपी में एक क्षेत्र में केवल एक स्कूल की अटारी को बाढ़ के पानी के ऊपर देखा जा सकता है।

5,000 लोग सुरक्षित निकाले गए
सरकारी पूर्वानुमानकर्ताओं और अन्य अधिकारियों ने कहा कि लगभग 5,000 लोगों को तूफान के रास्ते से सुरक्षित रूप से निकाला जा चुका है। हर साल फिलीपीन द्वीपसमूह में लगभग 20 आंधी और तूफान आते हैं यह प्रशांत महासागर "रिंग ऑफ फायर" में स्थित है, जहां कई ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप आते हैं, जिससे यह देश दुनिया के सबसे अधिक आपदा-प्रभावित देशों में से एक बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें