फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में जलवायु परिवर्तन की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, 300 लोग गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2019 04:39 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लंदन में जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शनों के दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इनमें से करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए सोमवार को एक पुल और प्रमुख मध्य सड़क चौराहों को जाम कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे अधिकतर लोगों को कानूनों का उल्लंघन और सड़क मार्ग को बाधित करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। जलवायु परिवर्तन की मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने खुद को दरवाजे, बेंच और अन्य सामानों से चिपका लिया था। 

प्रदर्शन कर रहे हजारों लोग अपने साथ पेड़, पौधे और सोलर पैनल लाए थे और इस दौरान उन्होंने वॉटरलू के ब्रिज को जाम कर दिया था। गौरतलब है कि ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन की मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी पिछले एक साल से विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें