ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने घुसपैठ वाले इलाके का नक्शा जारी कर बताया कि काफी देर मंडराने के बाद ये विमान लौट गए। इन्होंने ताईवान के हवाई रक्षा पहचान जोन (एडीएजेड) का उल्लंघन नहीं किया और लौट गए।
ताइवान को अपना प्रांत बताकर जबरन कब्जाने की धमकी देने वाले चीन ने सोमवार को अपने 30 विमान ताइवान के पास भेज दिए। इनमें 22 फाइटर जेट थे और बाकी इलेक्ट्रानिक हथियार, पूर्व चेतावनी और एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट। इन्होंने ताइवान के उत्तरपूर्वी इलाके के निकट में उड़ान भरी।
विज्ञापन
मुकाबले के लिए ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमान भेज दिए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने घुसपैठ वाले इलाके का नक्शा जारी कर बताया कि काफी देर मंडराने के बाद ये विमान लौट गए। इन्होंने ताईवान के हवाई रक्षा पहचान जोन (एडीएजेड) का उल्लंघन नहीं किया और लौट गए।
ताइवान एक साल से ज्यादा समय से शिकायत कर रहा है कि चीन के विमान उसके एडीएजेड का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ताइवान पर हमले की कोशिश के खिलाफ चीन को चेतावनी दी थी। उसी दिन अमेरिकी अधिकारियों ने ताइवान का दौरा कर सुरक्षा पर बात की थी।