पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही
- फोटो : Reuters
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ में 30 व्यक्तियोंके मारे जाने की खबर है। वहीं 38 लोग जख्मी हैं जबकि 100 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात, बुनेर, शांगला, ऊपरी कोहिस्तान और चित्राल जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) का कहना है कि पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पिछले एक हफ्ते से पाकिस्तान बारिश का कहर जारी है। प्रभावित जिलों में राहत सामग्री भेजी गई है।