फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippines: फिलीपीन में सिख कट्टरपंथी संगठन के तीन संदिग्ध गिरफ्तार, जानें क्या है इनका भारत से कनेक्शन

Tue, 28 Mar 2023 11:35 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सिंगापुर

सार

फिलीपीन सरकार की एजेंसियों ने इंटरपोल की रेड नोटिस वॉचलिस्ट में शामिल एक सिख कट्टरपंथी संगठन के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस महीने एक संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपीन सरकार की एजेंसियों ने इंटरपोल की रेड नोटिस वॉचलिस्ट में शामिल एक सिख कट्टरपंथी संगठन के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस महीने एक संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


सभी भारतीय नागरिक बताए जा रहे
साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एंड कोऑर्डिनेटिंग सेंटर (सीआईसीसी) के कार्यकारी निदेशक अलेक्जेंडर रामोस ने सोमवार को बताया कि फिलीपीन ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, सीआईसीसी और मिलिट्री इंटेलिजेंस ग्रुप के अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान चलाया था। इस दौरान मध्य फिलीपीन के शहर इलोइलो से सिख कट्टरपंथी संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। सभी भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं।

अपार्टमेंट पर धावा बोला
रामोस ने एक बयान में बताया कि भारी हथियारों से लैस अधिकारियों ने सात मार्च की सुबह शहर में एक अपार्टमेंट पर धावा बोला। यहीं पर उग्रवादियों ने डेरा डाल रखा था। इससे पहले कि उन्हें पता चलता, सुरक्षाकर्मियों ने सभी को पकड़ लिया। संदिग्धों की पहचान मनप्रीत सिंह (23) अमृतपाल सिंह (24) और अर्शदीप सिंह (26) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


तीनों प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स के सदस्य
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तीनों प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के सदस्य हैं। यह संगठन 2011 में बब्बर खालसा इंटरनेशनल की शाखा के तौर पर अस्तित्व में आया। यह गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है। इसका प्रमुख मकसद खालिस्तान का गठन करना है, जिसके लिए यह पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें