फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: भारत की सीमा से जुड़े नेपाल के मधेश प्रांत में गोलीबारी, तीन भारतीयों सहित चार लोग गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 07:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

मधेश प्रांत के बागमती निगम क्षेत्र में बुधवार गोलीबारी हुई थी। इस सिलसिले में बिहार के रहने वाले गुलशन सिंह (22), सौरभ शाह (20) और रेहान सिंह (20) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सीमा से जुड़े नेपाल के मधेश प्रांत में गोलीबारी की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने तीन भारतीयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार गोलीबारी हुई
जानकारी के अनुसार, मधेश प्रांत के बागमती निगम क्षेत्र में बुधवार गोलीबारी हुई थी। इस सिलसिले में बिहार के रहने वाले गुलशन सिंह (22), सौरभ शाह (20) और रेहान सिंह (20) को गिरफ्तार किया गया है।

घायल का इलाज चल रहा
गोलीबारी में घायल व्यक्ति का इलाज सारलाही जिले के नमुना अस्पताल में चल रहा है। नेपाली पुलिस ने बागमती नगर निगम के कोऑरेटिव के प्रमुख को भी गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में घायल व्यक्ति यहीं काम करता था। चारों आरोपी बुधवार की रात सीमा पार करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें