फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप में फिर बढ़ा संक्रमण, जर्मनी-फ्रांस में चिंताजनक, विश्व में संक्रमितों की संख्या 3.88 करोड़ पार

Fri, 16 Oct 2020 01:06 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन।
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां 3.88 करोड़ को पार कर चुकी है वहीं मृतक संख्या भी 10.98 लाख से ज्यादा जा चुकी है। इस बीच, यूरोप में संक्रमण मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। कई देशों में प्रतिबंधात्मक उपाय लागू कर दिए हैं। जबकि डब्ल्यूएचओ के डॉ. हैंस क्लग ने चेताया है कि बड़े कदम उठाने के बावजूद महामारी विकराल हो सकती है।

विज्ञापन


जर्मनी चांसलर एंगेला मर्केल ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर बेहद गंभीर हो गई है। उन्होंने हर रोज देश में नए मामलों की तेजी से बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की फिक्र होने के कारण देश में दूसरा लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता इसलिए लोग गंभीरता बरतें।


दूसरी तरफ, फ्रांस ने बढ़ते नए मामलों को देखते हुए देश में दोबारा स्वास्थ्य आपातकाल लगा दिया है। यहां पिछले 24 घंटे में 22,950 मामले सामने आए हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत देश के नौ शहरों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है ताकि लोग घरों से बाहर न निकलें। 
विज्ञापन


मेलानिया ने कहा, छोटे बेटे को भी हुआ था कोरोना
अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी और देश की प्रथम महिला मेलानिया ने जानकारी दी है कि ट्रंप के 14 वर्षीय बेटे बेरॉन को भी कोरोना हुआ था लेकिन अब वह ठीक है। बेरॉन अपनी मां और पिता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमित मिले थे। हालांकि उनमें इसके कोई लक्षण नहीं आए। बाद में मां के साथ दोबारा परीक्षण कराने पर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें