फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Singapore: सिंगापुर में मंत्री स्तरीय बैठक आज से; द्विपक्षीय संबंधों के लिए तय होगा नया एजेंडा

Mon, 26 Aug 2024 04:12 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी

सार

माना जा रहा है कि इस गोलमेज बैठक में अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के लिए आधार तैयार किया जाएगा। बैठक में भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक नया एजेंडा निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और सिंगापुर के बीच दूसरे राउंड की मंत्री स्तरीय बैठक आज यानी 26 अगस्त 2024 को सिंगापुर में होगी। बैठक में भारत की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भाग लेंगे। इस दौरान भारतीय मंत्री अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस बैठक की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि आगामी बैठक में दोनों पक्ष अपनी रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे और इसे आगे बढ़ाने के लिए उपाय खोजेंगे।

माना जा रहा है कि इस गोलमेज बैठक में अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के लिए आधार तैयार किया जाएगा। बैठक में भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक नया एजेंडा निर्धारित किया जाएगा। भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया एजेन्डा बनाने के लिए स्थापित की गई अनूठी व्यवस्था है। पहली गोलमेज बैठक सितंबर 2022 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


भारत-सिंगापुर के रिश्ते पहले से मजबूत
भारत और सिंगापुर के रिश्ते पहले से ही काफी मजबूत हैं। दोनों देश कई वैश्विक मंचों जैसे कि ईस्ट एशिया समिट, जी-20, कॉमनवेल्थ, इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन और इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम के भी सदस्य हैं। कई अंतराष्ट्रीय विषयों पर भारत और सिंगापुर अपने विचारों की समरूपता प्रदर्शित कर चुके हैं। इतना ही नहीं, दोनों देशों के बीच, 20 से अधिक द्विपक्षीय तंत्र चलते रहते हैं। इसके अलावा, भारत-सिंगापुर के बीच सैन्य अभ्यास भी होते रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें