फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आंखों में मिला 28 साल पुराना लेंस

Fri, 17 Aug 2018 03:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला के साथ अजीबे गरीब घटना हुई है। जब वह डॉक्टर के पास अपनी बांई आंख के इलाज के लिए गई तो वह हैरान रह गई। उसकी उस आंख में एक 28 साल पुराना कॉन्टेक्ट लेंस पाया गया।

विज्ञापन


मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 42 वर्षीय महिला को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह बीते 28 साल से अपनी आंख में लगे कॉन्टेक्ट लेंस के साथ जी रही थी। डॉक्टरों ने जब उसका एमआरआई स्कैन किया तो उसकी आंख में गांठ पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया और उसी दौरान उन्हें आंख में सालों पुराना कॉन्टेक्ट लेंस मिला।

सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला की उम्र 14 साल थी तभी से उसकी आंख में वो लेंस था। लेकिन उसकी मां को वो घटना याद आ गई। उसकी मां का कहना है कि 14 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलते हुए उसकी आंख में शटर लग गई थी। उसे लगा कि उसकी आखों में जो लेंस लगा है वह गिर गया है और खो गया है। लेकिन वो लेंस निकलने की बजाय उसकी आंख के अंदर जा चुका था।
विज्ञापन

    
डॉक्टर भी हैरान हैं कि बीते 28 साल से उसकी आंखों में एक लेंस था लेकिन उसे इससे लंबे समय तक कोई नुकसान नहीं हुआ। महिला के ट्विटर पर लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें