फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 हमला: मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर शुक्रवार को लॉस एंजेलिस में सुनवाई, भारतीय दल पहुंचा

Thu, 24 Jun 2021 04:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस

सार

तहव्वुर हुसैन राणा पाक मूल का कनाडाई कारोबारी है। वह 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले  के एक अन्य आरोपी हेडली का साथी है। राणा को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। भारत उसे भगोड़ा घोषित कर चुका है।
 
विज्ञापन
26/11 mumbai attack - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26/11 मुंबई हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की प्रत्यर्पण मामले में शुक्रवार को अमेरिका की लॉस एंजेलिस कोर्ट में शुक्रवार को 2008 में हुए सुनवाई होनी है। सुनवाई के लिए भारत से अधिकारियों का एक दल अमेरिका पहुंचा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्यर्पण की सुनवाई लॉस एंजेलिस कोर्ट के जज जैकलीन चूलजियान करेंगे। राणा को आतंकी हमले में भूमिका होने के चलते पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई से पहले अमेरिकी सरकार की तरफ से सीलबंद दस्तावेज कोर्ट के सामने प्रस्तुत किए गए। 




पाक मूल का कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली के बचपन का दोस्त है। राणा को शिकागो में 14 साल की सजा हुई थी, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने से सजा पूरी होने से पहले रिहा कर दिया गया। भारत ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की थी। इसके बाद 10 जून 2020 में उसे पुन: गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


राणा के खिलाफ भारत ने 2018 में जारी किया था वारंट
राणा के खिलाफ अगस्त 2018 में विशेष एनआईए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वकीलों के मुताबिक राणा हेडली के साथ मुंबई हमले की साजिश में शामिल था। पाकिस्तान में 2006 से 2008 के बीच मुंबई हमले की साजिश रची गई थी, तब राणा ने हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद की थी। 

बता दें, 26 नवंबर 2008 को मुंबई में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने हमले किए थे। उनमें 166 लोग मारे गए और 300 घायल हुए थे। मरने वालों में कुछ अमेरिकी नागरिक भी थे। एनकाउंटर में पुलिस ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया था। जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को गिरफ्तार करने के बाद फांसी दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें