फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमलों में 24 आतंकवादी ढेर

Fri, 01 Feb 2019 02:00 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिकी सेना ने सोमालिया में हवाई हमले किए जिसमें अल-शबाब के 24 आतंकवादी मारे गए।

विज्ञापन


अमेरिका अफ्रीका कमान ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि मध्य सोमालिया के हिरान क्षेत्र में ‘‘आतंकवादियों के ठिकाने’’ के समीप एक दिन पहले हमला किया गया।

यह कार्रवाई उस अभियान के तहत की गई जिसमें अमेरिकी सेनाएं शबाब जिहादी आंदोलन का मुकाबला करने के लिए अफ्रीकी संघ और सोमाली राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन


अफ्रीका कमान के अभियान निदेशक मेजर जनरल ग्रेग ओल्सन ने कहा, ‘‘ऐसे हमले सोमालिया और क्षेत्र में शांति का विरोध करने वाले विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में हमारे साझेदारों को प्रगति करने में मदद करते रहेंगे।’’ 
विज्ञापन

 

पेंटागन ने हाल के वर्षों में सोमालिया में हमले तेज कर दिए हैं क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन बाधाओं को कम कर दिया है कि कब अमेरिकी सेना कथित आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें