फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में मिला 2300 साल पुराना बौद्ध मंदिर, खुदाई में निकलीं 2700 अहम कलाकृतियां

Sun, 19 Dec 2021 08:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

मंदिर के अलावा पुरातत्वविदों ने बौद्धकालीन 2,700 से अधिक अन्य कलाकृतियां भी बरामद की हैं। इनमें सिक्के, अंगूठियां, बर्तन और यूनान के राजा मिनांदर के काल की खरोष्ठी भाषा में लिखी सामग्री भी शामिल है।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में मिला 2300 साल पुराना बौद्धकाल का मंदिर। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पुरातत्वविदों के एक समूह ने बौद्ध काल के 2,300 साल पुराने एक मंदिर की खोज की है। खुदाई में पाकिस्तानी और इटैलियन पुरातत्व विशेषज्ञों को मंदिर से जुड़ी कुछ बेशकीमती कलाकृतियां भी मिलीं। यह मंदिर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले के बाजीरा शहर में मिला है। इस मंदिर को पाकिस्तान में बौद्ध काल का सबसे प्राचीन मंदिर बताया गया है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पुरातत्वविदों की एक टीम ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक स्थल पर संयुक्त रूप से खुदाई की। इस दौरान बौद्ध काल के 2300 साल पुराने एक मंदिर की खोज की गई। यह मंदिर पाकिस्तान के तक्षशिला में मिले मंदिरों से भी पुराना है।’’

मंदिर के अलावा पुरातत्वविदों ने बौद्धकालीन 2,700 से अधिक अन्य कलाकृतियां भी बरामद की हैं। इनमें सिक्के, अंगूठियां, बर्तन और यूनान के राजा मिनांदर के काल की खरोष्ठी भाषा में लिखी सामग्री भी शामिल है।
विज्ञापन


इटैलियन विशेषज्ञों ने भरोसा जताया है कि खुदाई के दौरान अभी और भी पुरातात्विक स्थल मिल सकते हैं। पाकिस्तान में इटली के राजदूत आंद्रे फेरारिस ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान में पुरातात्विक स्थल दुनिया के अलग-अलग धर्मों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें