फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alaska: अलास्का के समुद्र में कार्गो शिप में लगी भीषण आग, EV से भरे जहाज से कूदकर क्रू टीम ने बचाई अपनी जान

Thu, 05 Jun 2025 07:46 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंकोरेज

सार

अलास्का के अलेउशियन द्वीपों के पास एक कार्गो जहाज 'मॉर्निंग मिडास' में आग लग गई। जहाज में 3,000 गाड़ियां, जिनमें 800 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल थे, मैक्सिको भेजे जा रहे थे। आग पर काबू न पाने पर 22 क्रू सदस्य जहाज छोड़कर निकले, जिन्हें पास के जहाज ने बचा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलास्का से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अलेउशियन द्वीपों के पास समुद्र में 3,000 गाड़ियों (जिसमें 800 इलेक्ट्रिक वाहन भी थे) को मैक्सिको ले जा रहा एक कार्गो जहाज मॉर्निंग मिडास अचानक आग की चपेट में आ गया। आग लगने पर 22 क्रू मेंबर्स को जहाज छोड़कर अपनी जान बचानी पड़ी। सभी को पास ही मौजूद कोस्को हेलास नामक व्यापारिक जहाज ने सुरक्षित बचा लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- चीनी नागरिकों पर US में जैविक हथियार लाने का आरोप: क्या है खास तरह की फंफूद, जिससे घुटनों पर आ जाता अमेरिका?

क्रू ने की आग बुढाने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट की अनुसार आग सबसे पहले जहाज के पिछले हिस्से (स्टर्न) में लगी, जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियां लदी थीं। आग को देखते ही क्रू ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। अंत में  न्हें लाइफबोट के जरिए जहाज से कूदना पड़ा। बता दें कि ये घटना जब हुई उस वक्त जहाज अडाक द्वीप से 490 किमी दूर था।

विज्ञापन


वहीं मामले में जोडिएक मैरीटाइम कंपनी ने कहा कि अब रेस्क्यू और सल्वेज ऑपरेशन के लिए टगबोट भेजा जा रहा है। कोस्ट गार्ड और अन्य एजेंसियां जहाज को समुद्र से निकालने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की योजना बना रही हैं।

ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप ने मिडिल ईस्ट की कमान एडमिरल कूपर को दी, अफ्रीकी कमांड की जिम्मेदारी एयर फोर्स जनरल एंडरसन को सौंपी
विज्ञापन


चीन से मैक्सिको जा रहा था जहाज
गौरतलब है कि यह जहाज यांताई, चीन से 26 मई को रवाना हुआ था और लाजारो कार्डेनास, मैक्सिको जा रहा था। इस घटना ने समुद्री जहाजों पर इलेक्ट्रिक वाहनों से लगने वाली आग को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है, खासकर जब पिछले साल एक डच जहाज पर ऐसी ही आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें