फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई के शारजाह में 21 वर्षीय भारतीय छात्र ने की खुदकुशी

Thu, 12 Nov 2020 03:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई
विज्ञापन
suicide - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूएई में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 21 साल के भारतीय छात्र ज्योत को शारजाह में छत के पंखे से लटककर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योत को शारजाह में आत्महत्या के संदिग्ध मामले में मृत पाया गया है। बताया गया कि कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र ज्योत ने 2 नवंबर को अपने अपार्टमेंट में घर की छत के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


गल्फ न्यूज से बात करते हुए मृतक के भाई निरल ने कहा कि परिवार अभी भी ज्योत की अप्रत्याशित और असामयिक मौत के गम से जूझ रहा है। निराल ने ही दरवाजा तोड़कर अपने भाई को पंखे से लटका पाया था। उसने कहा, उसने कहा, हम नहीं जानते कि उसके दिमाग में क्या चल रहा था। उसने अपने पीछे कोई नोट भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें