फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 21 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद

Sun, 30 Jun 2019 09:11 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पंजाब प्रांत में पिछले एक महीने में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस), लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, विभिन्न स्थानों के नक्शे और बड़ी मात्रा में धन बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘मुल्तान, बहावलनगर, बहावलपुर, टोबा टेक सिंह, गुजरांवाला और सियालकोट में पिछले एक महीने में कार्रवाई के दौरान दाएश (आईएसआईएस), एलईजे और टीटीपी से जुड़े 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें