फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया: भूस्खलन के मलबे में 21 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Wed, 07 Apr 2021 01:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लेम्बाता

सार

  • सैकड़ों पुलिस, सैनिकों और निवासियों ने हाथों, फावड़ों और कुदालों की मदद से दबे हुए तलाश के लिए मलबा हटाया
  • इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कम से कम 67 लोगों की मौत की पुष्टि पहले ही कर दी है
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूस्खलन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी इंडोनेशिया के सुदूर क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे करीब 21 लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने मंगलवार को भी कोशिशें जारी रखीं। दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्र और पड़ोस के पूर्वी तिमोर में खराब मौसम के चलते भूस्खलन से लेम्बाता द्वीपसमूह में कई गांव प्रभावित हुए। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कम से कम 67 लोगों की मौत की पुष्टि पहले ही कर दी है।

विज्ञापन


बचाव कार्य जारी, भारी बारिश के चलते बाधित हो रहा कार्य
सैकड़ों पुलिस, सैनिकों और निवासियों ने हाथों, फावड़ों और कुदालों की मदद से दबे हुए तलाश के लिए मलबा हटाया। भारी बारिश की वजह से ये प्रयास बाधित हुए। इस दौरान मिट्टी में सने कुछ शव भी निकाले गए। भूस्खलन के अलावा उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण भारी बारिश से आई बाढ़ में इंडोनेशिया में कम से कम 128 लोगों की और पूर्वी तिमोर में 27 लोगों की मौत हो गई।

वहीं हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए और हजारों लोग आपदाओं में विस्थापित हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह तूफान ऑस्ट्रेलिया की तरफ दक्षिण में रवाना होने से पहले कई दिनों तक क्षेत्र को प्रभावित करना जारी रखेगा। इंडोनेशियाई आपदा अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 72 लोग लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें