फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हिल स्टेशन मुर्री में बर्फबारी का कहर, नौ बच्चों सहित 21 लोगों की मौत, कारों में ही फंसे रह गए लोग  

Sat, 08 Jan 2022 07:14 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, लाहौर

सार

इस हादसे में नौ बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह मुर्री की सड़क पर पर्यटकों की दुखद मौत से स्तब्ध और परेशान हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लोकप्रिय हिल स्टेशन मुर्री को शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। पंजाब प्रांत के इस सुंदर शहर में अभूतपूर्व बर्फबारी और पर्यटकों की भीड़ के कारण नौ बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हजारों वाहनों के शहर में प्रवेश करने के कारण रावलपिंडी जिले के मुर्री में सभी मार्ग अवरुद्ध हो गए जिससे पर्यटक सड़कों पर असहाय हो गए।

विज्ञापन


1000 कारें हिल स्टेशन पर फंसीं
डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1000 कारें हिल स्टेशन पर फंसी हुई हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने बचाव कार्य में तेजी लाने और फंसे हुए पर्यटकों को सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। पंजाब सरकार ने अस्पतालों, पुलिस थानों और प्रशासनिक कार्यालयों में आपातकाल की स्थिति लागू कर दी है।

इमरान खान ने कहा, खबर से मैं स्तब्ध 
रेस्क्यू 1122 द्वारा जारी सूची के अनुसार नौ बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह मुर्री की सड़क पर पर्यटकों की दुखद मौत से स्तब्ध और परेशान हैं। खान ने एक ट्वीट में कहा, अभूतपूर्व बर्फबारी और मौसम की जांच के बिना लोगों की भीड़ के यहां पहुंचने से जिला प्रशासन को तैयार होने का मौका ही नहीं मिला। इस तरह की त्रासदियों की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


इस्लामाबाद से मुर्री तक सड़क बंद
आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सड़कों को साफ करने और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए सेना को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मुर्री ने 15-20 वर्षों के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों को देखा और इसके कारण एक संकट पैदा हुआ। राशिद ने कहा कि सरकार को इस्लामाबाद से मुर्री तक सड़क बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी के आयुक्त व पुलिस उपायुक्त बचाव अभियान चला रहे हैं।

राशिद ने कहा कि रात से अब तक 1,000 वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें से कुछ को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कारों में 16-19 मौतें हुई हैं। स्थानीय लोगों ने फंसे हुए लोगों को भोजन और कंबल मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि अधिकारी शनिवार शाम तक 1,000 वाहनों को निकाल लिया जाएगा। मुर्री के लिए रविवार रात नौ बजे तक सड़कें बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें