फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में कोयले की खदान की छत गिरी, 21 खनिकों की मौत

Sun, 13 Jan 2019 09:47 AM IST
अजय सिंह भाषा, बीजिंग
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तरपश्चिम चीन में कोयले की एक खदान की छत गिरने से 21 खनिकों की मौत हो गई । सरकारी समाचार समिति ‘शिन्हुआ’ की एक खबर के अनुसार दुर्घटना शनिवार दोपहर शान्शी प्रांत स्थित लिजियागौ कोयला खदान में हुई। दुर्घटना के वक्त कुल 87 लोग खदान में काम कर रहे थे।

विज्ञापन


शुरुआती रिपोर्ट में 19 लोगों के मारे जाने और 66 कर्मचारियों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की खबर थी। बचावकर्मियों ने अंदर फंसे दो खनिकों के भी शव बरामद कर लिए हैं। यह खदान ‘बैजी माइनिंग’ के स्वामित्व वाली है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोयला खदान में होने वाले हादसों में मृतकों की संख्या में हालांकि कमी आई है लेकिन चीन में खदान हादसे आम हैं। चीन विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें