फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार रोकने के लिए नेपाल की सीआईएए के 21 अधिकारी भारत में ले रहे प्रशिक्षण

Tue, 07 Jan 2020 03:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाली अधिकारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नेपाल के प्रशासन का दुरुपयोग संबंधी जांच आयोग (सीआईएए) के 21 अधिकारियों का दूसरा बैच गुजरात में प्रशिक्षण ले रहा है। गांधीनगर स्थित गुजरात फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (जीएफएसयू) में इन सभी अधिकारियों को धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की रोकथाम संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छह दिवसीय है। इससे पहले एक बैच 16 से 21 दिसंबर के दौरान ऐसा प्रशिक्षण ले चुका है। नेपाल सरकार के  आग्रह पर इस कार्यक्रम को खासतौर से सीआईएए के 42 अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है। इससे भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए सीआईएए की संस्थागत क्षमताएं मजबूत होगी और नेपाल में बेहतरीन सुशासन होगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  भ्रष्टाचार के कारकों की पहचान करना और उनका अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा।  इसके साथ ही एसी प्रणाली तैयार करना है जो कि इसकी पहचान कर इसे रोक सके। इस कार्यक्रम को भारत सरकार से पूरी मदद मिली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें