फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नेपाल: हवाईअड्डे पर खड़े हेलिकॉप्टर से टकराया विमान, दो की मौत, पांच घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 14 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर से टकराया विमान - फोटो : social media

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में शनिवार को लुकला हवाई अड्डे पर एक छोटे विमान ने रनवे से उड़ान भरते समय वहां खड़े दो हेलीकॉप्टरों को टक्कर मार दी जिसमें एक सह-पायलट और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। विमान ने मनंग एयर और श्री एयर के हेलीकॉप्टरों को टक्कर मारी।



काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, यह घटना तब हुई जब समिट एयर का विमान उड़ान भरने के लिए तैयारी करते समय रनवे से फिसल गया और उसने रनवे से करीब 30-50 मीटर दूर लुकला हेलीपैड पर खड़े हेलीकॉप्टरों को टक्कर मार दी।


अखबार ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रताप बाबू तिवारी के हवाले से कहा कि हेलीपैड पर तैनात सह-पायलट एस धुनगन और सहायक सब इंस्पेक्टर राम बहादुर खड़का की घटना में मौत हो गई।


अखबार ने अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया कि हादसे में घायल हुए सहायक सब इंस्पेक्टर रुद्र बहादुर श्रेष्ठ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें विमान से काठमांडू लाया गया था। विमान उड़ा रहे कैप्टन आरबी रोकाया और मनंग एयर के कैप्टन चेत गुरुंग घटना में घायल हो गए। उनका ग्रांड अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


तेनजिंग हिलेरी हवाईअड्डे के नाम से भी पहचाने जाने वाले लुकला हवाईअड्डे को छोटे रनवे (527 मीटर) और दुर्गम क्षेत्र के कारण दुनिया के सबसे खतरनाक हवाईअड्डों में से एक माना जाता है।


बता दें नेपाल में इससे पहले फरवरी में एक हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था। जिसमें नेपाल के पर्यटन मंत्री समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next