फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2.90 लाख मामले

Sun, 10 Jan 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महामारी से जूझ रहे दुनिया भर के देशों में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में पिछले 24 घंटों में आए नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने रिकॉर्ड बना दिया। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, पिछले 24 घंटे करीब 2 लाख 90 हजार मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


वहीं, तीन हजार से अधिक संक्रमितों की मौत हो गई। शनिवार सुबह तक अमेरिका में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 21,857,293 हो गया और इसके कारण हुई मौतों की संख्या 368,736 हो गई है। दुनिया भर में शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या आठ करोड़ 88 लाख के पार चली गई वहीं मरने वालों का आंकड़ा 19 लाख से अधिक हो चुका है।

अमेरिका के लास एंजिलिस में पिछले 24 घंटों के दौरान 318 नए मामले सामने आए हैं वहीं पहली बार यहां 300 से अधिक संक्रमितों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11,863 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें