फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से बेहतर बनाना जरूरी : हैरिस

Sun, 10 Jan 2021 04:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि अर्थव्यवस्था का फिर से बेहद तरीके से निर्माण करने की आवश्यकता है ताकि यह हर किसी का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा सके। उन्होंने माना कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस महामारी से बेहद चोट पहुंची है।

विज्ञापन


हैरिस ने शुक्रवार को डेलावेयर के विलमिंग्टन में मीडिया से मुलाकात के दौरान कहा कि अर्थव्यवस्था के निर्माण का आशय छोटे कारोबार के मालिकों को पूंजी तक पहुंच उपलब्ध कराना है, जो अर्थव्यवस्था के इंजन की तरह काम करते हैं। इस पूंजी की मदद से छोटे कारोबारी रोजगार पैदा कर पाएंगे।

हैरिस अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ 20 जनवरी को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी। बाइडन के गृह राज्य में पहुंची हैरिस ने कहा, हमें अपनी अर्थव्यवस्था का बेहतर निर्माण करना है, जिससे सभी के जीवनस्तर को सुधारा जा सके। इसमें इसका कोई मतलब नहीं है कि आप जीवन जीने के लिए क्या करते हैं और छोटे शहर या बड़े शहर या उनके बीच के स्तर वाले शहर में कहां रहते हैं।
विज्ञापन


हैरिस ने कहा कि इसका मतलब श्रमिकों को भविष्य के रोजगार के लिए कौशल प्रदान करना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि हमारे उद्यमी व कंपनियां इनोवेशन जारी रखें और शेष दुनिया को प्रतिस्पर्द्धा में पछाड़ सकें।

यूएस फंसा है 72 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी में
कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका अभूतपूर्व बेरोजगारी दर का सामना कर रहा है। करोड़ों अमेरिकी नागरिक अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। अप्रैल, 2020 में देश की बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो साल 1948 के बाद 72 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है। अर्थव्यवस्था ने मार्च और अप्रैल में करीब 2.1 करोड़ नौकरियां खत्म होते देखा था, क्योंकि इस दौरान कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में अधिकतर जगह लॉकडाउन घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें