फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: खान यूनिस में नए इस्राइली निकासी आदेश से ढाई लाख गाजावासी प्रभावित होंगे; UN की रिपोर्ट में दावा

Wed, 03 Jul 2024 03:34 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजा

सार

इस्राइली अधिकारियों के खान यूनिस क्षेत्र में नए निकासी आदेश जारी करने के बाद लगभग ढाई लाख लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह दावा करते हुए चेतावनी दी गई है। 

 

विज्ञापन
गाजा में विस्थापन को मजबूर लोग - फोटो : ANI/UNRWA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि इस्राइल के गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में नए निकासी आदेश जारी करने के बाद लगभग ढाई लाख लोगों को विस्थापित हो जाएंगे।

विज्ञापन


फलस्तीन शरणार्थियों की सहायता करने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि इस्राइली अधिकारियों के आदेशों के बाद दक्षिणी गाजा में "अराजकता और दहशत" फैल रही है।

पानी के किनारे आश्रय बनाने को हैं मजबूर
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिणी शहर से भाग रहे गाजावासियों को पानी के किनारे आश्रय बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि तट पर विस्थापन शिविर पहले से ही भरे हुए थे। कुछ हफ्ते पहले भयानक इस्राइली बमबारी के बाद खान यूनिस को वीरान छोड़ दिया गया था। लेकिन मई की शुरुआत में इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के राफा में चले जाने के बाद कुछ परिवार वहां चले गए।
विज्ञापन


समुद्र तट पर एक रेतीला क्षेत्र है अल-मवासी
बता दें कि अल-मवासी समुद्र तट पर एक रेतीला क्षेत्र है। यह गाजा पट्टी के केंद्र में दीर अल-बलाह शहर के दक्षिण-पश्चिम से पश्चिमी खान यूनिस के मध्य और राफा के पश्चिम तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सीवेज नेटवर्क, बिजली लाइनों, संचार नेटवर्क और इंटरनेट का अभाव है, जिससे वहां रहने वाले विस्थापित व्यक्तियों के लिए रहने की स्थिति कठिन हो गई है।

आठ महीने से चल रही है जंग
हमास और इस्राइल बीते आठ महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर दुनिया भर के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं, इस्राइल अपने लक्ष्य पर डटा हुआ है। उसका कहना है कि वह जल्द ही उत्तरी गाजा में हमास शासन को बदलने की योजना लागू करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें