चीन भारत के खिलाफ लगातार नेपाल के संगठनों को रूपए देकर प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहा है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक चीन ने भारत के पास के जुड़े कई इलाकों के नेपाली संगठनों को इसके लिए तैयार किया है।
भारत और नेपाल के बीच चल रहे सीमा विवाद पर इन संगठनों को प्रदर्शन करने को कहा है, जिसके लिए चीनी दूतावास ने नेपाल के कुछ संगठनों को दो करोड़ से ज्यादा की धनराशि दी है।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आठ मई को लिपुलेख से धारचूला तक बनी सड़क का कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया था।इ सके बाद नेपाल ने नया नक्शा जारी कर भारत के तीन इलाकों लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपना दावा पेश किया था। दोनों देशों के बीच इन तीन इलाकों को लेकर ही सीमा विवाद है।