फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध का 19वां दिन : यूक्रेन के चार शहरों पर हवाई हमला, बमबारी हुई और तेज, वार्ता का चौथा दौर भी पूरा, नतीजों का एलान नहीं

Tue, 15 Mar 2022 05:13 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/लवीव/लंदन। 

सार

हमले से पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में सोशल मीडिया मंच तथा अन्य एप की पहुंच को सीमित करने का काम शुरू कर दिया और अब आवाजों को दबाने के लिए नए तमाम प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। पश्चिमी देशों की सोशल मीडिया कंपनियों के काम समेटने का भी लाभ परोक्ष रूप से पुतिन को ही मिल रहा है। रूसी खोजी पत्रकार आंद्रेई सोलातोव ने आगाह किया, रूस से पश्चिमी प्रौद्योगिकी कंपनियों के रिश्ते तोड़ने से लाभ पुतिन को ही ज्यादा होगा।
विज्ञापन
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव और बाकी बड़े शहरों पर कब्जे के लिए बमबारी और तेज कर दी है। तीन शहरों माइकोलेव, खारकीव और रिवने पर सोमवार को हवाई हमला भी किया। उत्तरी शहर चेर्निहीव पर भी रातभर हवाई हमला होता रहा। उधर, दोनों देशों के बीच वार्ता का चौथा दौर भी पूरा हो गया है। हालांिक, इसके नतीजे के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्याक ने वीडियो लिंक के जरिये वार्ता की तस्वीर ट्वीट की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, वार्ता में यूक्रेन ने शांति, युद्धविराम, रूसी सेना की तत्काल वापसी और नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी की मांग उठाई। खुद जेलेंस्की ने कहा, वार्ता के नतीजे जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया, कीव के बाहरी हिस्से में भी दोनों सेनाओं के बीच जंग जारी है। रूसी सेना ने कीव के उपनगरों पर तोपखाने से गोले बरसाए हैं। यूक्रेन की सबसे बड़ी विमान निर्माण फैक्टरी पर हवाई हमले में दो लोग मारे गए, जबकि 7 घायल हुए हैं। एन्टोनोव स्थित इस फैक्टरी में दुनिया के बेहतरीन कार्गो विमान तैयार किए जाते हैं। 

रूस ने माना, जैसा सोचा था उतनी तेजी से नहीं हुई सैन्य कार्रवाई
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अफसर नेशनल गार्ड के प्रमुख विक्टर जोलोतोव ने पहली बार माना कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई उस तेजी से नहीं हो पाई, जितनी सोची गई थी। उन्होंने कहा, वहां के सैनिक नागरिकों के पीछे छिपकर हमले कर रहे हैं, जिससे रूसी अभियान धीमा हो गया।
विज्ञापन


मैरियूपोल : 2500 नागरिकों की मौत
यूक्रेन का दावा मैरियूपोल में अब तक 2500 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लड़ाई में 596 नागरिक मारे गए।

  • रूस का दावा है, उसकी सेना मैरियूपोल के उत्तर में पांच और शहरों तक पहुंच चुकी है। जबकि, यूक्रेन की बैलेस्टिक मिसाइल से दोनेस्क में 20 नागरिकों की मौत हो गई।

रूस में और सख्त हुए प्रतिबंध, सोशल मीडिया और एप तक लोगों की पहुंच और कम करने की कोशिश में क्रेमलिन
हमले से पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में सोशल मीडिया मंच तथा अन्य एप की पहुंच को सीमित करने का काम शुरू कर दिया और अब आवाजों को दबाने के लिए नए तमाम प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। पश्चिमी देशों की सोशल मीडिया कंपनियों के काम समेटने का भी लाभ परोक्ष रूप से पुतिन को ही मिल रहा है। रूसी खोजी पत्रकार आंद्रेई सोलातोव ने आगाह किया, रूस से पश्चिमी प्रौद्योगिकी कंपनियों के रिश्ते तोड़ने से लाभ पुतिन को ही ज्यादा होगा।

  • सोलातोव ने सेंसरशिप का पर्दाफाश करने के लिए काम किया है और अब उन्हें डर है कि यूक्रेन की सहायता के लिए उठाए जा रहे कदम पुतिन को रूसियों को सूचनाओं से दूर करने और क्रेमलिन को उसकी नीतियों का प्रचार करने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें