फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: काहिरा में इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत, 24 घायल

Sun, 28 Mar 2021 01:27 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, काहिरा

सार

  • सरकार ने हाल ही में देशभर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्र की राजधानी काहिरा में शनिवार तड़के नौ मंजिला एक अपार्टमेंट की इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 24 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। काहिरा शासन के प्रशासनिक प्रमुख खालिद अब्दुल-अल ने बताया कि बचावकर्मी अल-सलाम में इमारत के मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में बताया कि इस हादसे में 24 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया। कर्मचारी मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करते देखे गए।

अब्दुल-अल ने बताया कि इमारत ढहने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। 

गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में देशभर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। सरकार ने कई मामलों में इमारतों को ढहाने की कार्रवाई भी शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें