अमेरिका में प्रदर्शन- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
अमेरिका के सिनसिनाटी में रविवार सुबह तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की वारदात में 17 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके सामने तीन दिल दहला देने वाली घटना हुई, हालांकि इसमें किसी संदिग्ध की कोई जानकारी नहीं है। सहायक पुलिस प्रमुख पॉल नौडिगेट ने बताया कि शहर के पड़ोस में एक ही वारदात में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं वालनट पहाड़ी के पास तीन लोगों को गोली मार दी गई, वहीं एवोंडेल में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी 60 से 90 मिनट तक जारी रही।