फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil Bus Accident: ब्राजील के उत्तरपूर्वी राज्य में बस 60 फीट की खाई में गिरी, 17 की मौत; कई घायल

Mon, 25 Nov 2024 08:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि उनकी सरकार पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। सभी जरूरी चिकित्सकीय मदद भी मुहैया कराई जाएगी। राज्य के अधिकारियों को भी सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के उत्तरपूर्वी अलागोस राज्य में एक सुदूर पहाड़ी सड़क पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 17 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने एक बयान में बताया कि पुलिस मृतकों की पहचान करने और बस के मलबे से शवों को निकालने का काम कर रही है। बस 65 फीट से अधिक गहरी खाई में फंसी हुई है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि उनकी सरकार पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। सभी जरूरी चिकित्सकीय मदद भी मुहैया कराई जाएगी। राज्य के अधिकारियों को भी सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अलागोस राज्य के गवर्नर पाउलो दांतास ने हादसे के बाद तीन दिन के शोक की घोषणा की। 

बस में करीब 40 लोग सवार थे
जानकारी के मुताबिक, बस लगभग 40 लोगों को पहाड़ी सड़क से यूनियाओ डॉस पाल्मेरेस शहर के पास एक ऐतिहासिक स्थल पर ले जा रही थी। रास्ते में अचानक ही चालक का बस से नियंत्रण खो गया। हादसे के लिए तकनीकि खराबी को जिम्मेदार माना जा रहा है। 
विज्ञापन


कहां हुआ हादसा?
हादसे की जगह सेरा दा बैरिगा पर्वत श्रृंखला में आती है। यह एक ऐसी जगह के पास है, जिसका ब्राजील के लोगों के लिए ऐतिहासिक महत्व है। 17वीं शताब्दी में वहां एक बस्ती हुआ करती थी, जो क्विलोम्बो डॉस पाल्मेरेस का हिस्सा थी। यह एक सुदूर समुदाय था, जिसे भागे हुए दासों ने बसाया था। इस समुदाय को ब्राजील के पुर्तगाली औपनिवेशिक लोगों ने कुचल दिया था।

नवंबर महीना काफी अहम
नवंबर वह महीना है, जब ब्राजील 'ब्लैक अवेयरनेस' मनाता है। यहां 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होता है। इस दिन क्विलोम्बो डॉस पाल्मेरेस के सबसे प्रमुख नेता ज़ुम्बी की मृत्यु की सालगिरह होती है। ब्राजील की नस्लीय समानता मंत्री, एनीले फ्रैंको ने 'एक्स' पर कहा कि दुर्घटना की खबर से उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि इसने हमें और भी अधिक दुखी कर दिया है, क्योंकि इस क्षेत्र में ब्लैक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें