फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में आतंकी हमलों में 17 की मौत, आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया

Wed, 26 Aug 2020 03:27 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अफगानिस्तान में मंगलवार को चार आतंकी हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई । रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से एक घटना में उत्तरी बाल्ख प्रांत में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ट्रक में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया, जिसमें सेना के दो कमांडो और एक नागिरक की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, छह कमांडो समेत 35 अन्य घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि कई घरों को नुकसान पहुंचा। घायलों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। जबकि घोर प्रांत में भी एक हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई।


इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। वहीं, बाल्ख में ही एक अन्य घटना में आतंकियों ने गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या कर दी। चौथी घटना काबुल में सड़क किनारे रखे बम में विस्फोट की है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें