फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर ओमान ने भारत को दिया तोहफा, सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को दी ‘शाही माफी’

Thu, 13 Jun 2019 12:08 PM IST
Prachi Priyam वर्लड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तान कबूस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इस बार ईद के मौके पर ओमान में सजा भुगत रहे भारतीयों को खुशी का तोहफा दिया गया। ओमान के सुल्तान कबूस ने अपने देश में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर शाही माफी दी है। 

विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ओमान के सुल्तान के इस फैसले की सराहना करते हुए ट्वीट किया कि, हम ईद-उल-फितर के मुकद्दस मौके पर दिखाई गई ओमान के माननीय सुल्तान कबूस की इस रहमदिली की सराहना करते हैं।
 


ओमान में सजा भुगत रहे भारतीयों को मिली शाही माफी की जानकारी वहां के भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि भारत सरकार एक मित्र देश द्वारा दिखाई गई इस करुणा भावना की सराहना करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दुनिया भर में पिछले सप्ताह ही ईद का त्योहार मनाया गया था। सुल्तान कबूस के इस फैसले से भारत और ओमान के संबंधों में और मजबूती आएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें