फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taliban: अफगानिस्तान में कड़ाके की ठंड के कारण 168 की मौत

Tue, 31 Jan 2023 01:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान के मौसम पूर्वानुमान अधिकारियों ने आने वाले दिनों में कम से कम 19 प्रांतों में बर्फबारी की चेतावनी दी है। जाहिद के अनुसार, इससे उन लोगों की स्थिति और जटिल हो जाएगी जिन्हें मानवीय मदद की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाले आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा है कि देश में कड़ाके की सर्दी की वजह से अभी तक 168 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपदा प्रबंधन अधिकारी रहमान जाहिद ने एक वीडियो में कहा कि देश के 24 प्रांतों में खराब मौसम के सभी मौत एक माह में हुई हैं। जाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान में सैकड़ों घर ढह गए हैं और देश भर में लगभग 80,000 पशुओं की मौत हो गई है, जिससे कमजोर परिवारों के रहने की स्थिति पर गंभीर आर्थिक प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के मौसम पूर्वानुमान अधिकारियों ने आने वाले दिनों में कम से कम 19 प्रांतों में बर्फबारी की चेतावनी दी है। जाहिद के अनुसार, इससे उन लोगों की स्थिति और जटिल हो जाएगी जिन्हें मानवीय मदद की सख्त जरूरत है। देश के मौसम पूर्वानुमान ब्यूरो ने घोषणा की है कि बदख्शां, नूरिस्तान, कुनार, नंगरहार, लघमन, कपिसा, पंजशीर, परवान, काबुल, लोगर, पक्तिका, जाबुल, गजनी, मैदान वारदाक सहित कई प्रांतों में आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी होगी। देश की 3.8 करोड़ की आबादी में से 50 प्रतिशत को सहायता की सख्त जरूरत है। यह भी कहा गया है कि देश में लगभग चालीस लाख बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित हैं।

जापान में हिमस्खलन की चपेट में आए दो विदेशी नागरिक
टोक्यो। मध्य जापान के एक मशहूर स्की स्थल पर हिमस्खलन की चपेट में आए दो विदेशी नागरिकों का पता लगा लिया गया हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है। नगानो प्रीफेक्चरल पुलिस ने बताया कि माउंट हाकुबा नोरीकुरा में रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आए पांच विदेशी नागरिकों में ये दोनों भी शामिल थे। बचावकर्ता सोमवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों लोगों को बरामद कर लिया। जापानी मीडिया ने बताया कि इनमें से एक अमेरिकी और एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई है। पुलिस उनकी मौत की पुष्टि करने से पहले उनकी पहचान होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें