फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KIIT मामला: अधिकारी का दावा, केआईआईटी विवाद के बाद ओडिशा से 159 छात्र वापस नेपाल लौटे

Fri, 21 Feb 2025 09:43 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

 Nepal: ओडिशा के केआईआईटी में करीब 1000 नेपाली छात्र पढ़ रहे हैं। गुरुवार को विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने कहा कि सरकार ने नेपाली छात्रा की मौत से उत्पन्न मुद्दे को कूटनीतिक माध्यमों से सुलझा लिया है।
विज्ञापन
KIIT - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के एक विश्वविद्यालय में नेपाली छात्रा के आत्महत्या करने और कॉलेज प्रशासन द्वारा नेपाली छात्रों को छात्रावास खाली करने का आदेश दिए जाने के कुछ दिनों बाद बड़ी संख्या में नेपाली छात्रा वापस लौट गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि,  159 छात्र रक्सौल सीमा के रास्ते देश वापस लौट आए हैं।

विज्ञापन


परसा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी सुमन कुमार कार्की ने कहा कि गुरुवार शाम तक 159 नेपाली छात्र रक्सौल सीमा से घर पहुंचे। ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) की तीसरे वर्ष की छात्रा प्रकृति लामसाल (20) ने 16 फरवरी को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिसर में अशांति फैल गई थी।

ओडिशा के केआईआईटी में करीब 1000 नेपाली छात्र पढ़ रहे हैं। गुरुवार को विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने कहा कि सरकार ने नेपाली छात्रा की मौत से उत्पन्न मुद्दे को कूटनीतिक माध्यमों से सुलझा लिया है। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले में ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज से बात की है और सुनिश्चित किया है कि छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच की जाए और नेपाली छात्रों के लिए अपने छात्रावासों में लौटने और कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा की गई पहल के बाद ओडिशा सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और एक उच्च स्तरीय जांच समिति भी गठित की गई है। उन्होंने कहा, हमारे जवाब के बाद, कॉलेज ने घटना के लिए माफी मांगी है और नेपाली छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अपने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

केआईआईटी के संस्थापक और पदाधिकारी जांच दल के समक्ष पेश हुए
ओडिशा में स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) के संस्थापक अच्युत सामंत समेत संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को राज्य सरकार की उच्च स्तरीय समिति के समक्ष पेश हुए, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही एक नेपाली छात्रा की कथित आत्महत्या और उसके बाद पड़ोसी देश के छात्रों पर हमले की जांच कर रही है।  केआईआईटी के दो निलंबित वरिष्ठ अधिकारी जयंती नाथ और मंजूषा पांडे शाम चार बजे समिति के समक्ष पेश हुए। उन पर नेपाल के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें