फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध लाइसेंस मामले में पाकिस्तान में 15 और पायलटों पर गिरी गाज, अब तक 93 निलंबित

Sat, 18 Jul 2020 04:05 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस
विज्ञापन

पाकिस्तान में फर्जी लाइसेंस रखने वाले पायलटों पर विमानन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विमानन अधिकारियों ने ऐसे 15 और पायलटों को निलंबित कर दिया है जिनके पास संदिग्ध लाइसेंस पाए गए हैं। इसकी वजह से अब देश में फर्जी लाइसेंस से विमान उड़ाने वाले पायलटों की संख्या 93 हो गई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार ने खबर दी है कि ये उन 262 पायलटों में शामिल हैं, जिन्हें संदिग्ध लाइसेंस रखने के कारण ड्यूटी से हटा दिया गया है और पिछले महीने विमानन मंत्रालय ने उनके खिलाफ जांच शुरू की है। 28 अन्य पायलटों के लाइसेंस पहले ही रद्द कर दिए गए हैं।

विमानन विभाग के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार खोखर ने कहा कि जांच बोर्ड ने ऐसे 262 पायलटों की पहचान की जिनके पास फर्जी लाइसेंस था। सरकार के निर्देश के बाद उन्हें तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 262 पायलटों में से संघीय कैबिनेट ने 28 के लाइसेंस रद्द करने की मंजूरी दी। ये 28 पायलट किसी तरह की फ्लाइंग ड्यूटी नहीं कर सकेंगे और उपयुक्त कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं जिसके तहत पायलटों को सुनवाई का अवसर दिया गया है।

निर्णय लिए जाने से पहले कैबिनेट ने दो बार उनके मामले में विचार-विमर्श किया। 93 पायलटों के लाइसेंस के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि शेष 141 की जांच एक हफ्ते में पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस बीच निजी एयरलाइंस सेरेने एयर ने अपने उन पायलटों और प्रथम अधिकारियों का वेतन भुगतान रोक दिया है जिनके पास फर्जी लाइसेंस है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें