तेल की कीमतें 35% बढ़ीं
- अमेरिका के रूस से तेल आयात पर रोक के बाद कीमतें 35 फीसदी बढ़ गई हैं।
- कोका कोला व मैकडॉनल्ड ने भी रूस में अपने उत्पादों की बिक्री रोक दी।
- यूरोपीय संघ ने कुछ रूसी सांसदों, अमीरों, समुद्री क्षेत्र और बेलारूस के तीन बैंकों पर प्रतिबंध की घोषणा की।
रूस का आरोप : यूक्रेन में जैविक हथियार बनवा रहा अमेरिका
- रूस ने अमेरिका पर यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने के सनसनीखेज आरोप लगाया है। रूसी अधिकारियों ने बुधवार को कहा, इसमें एंथ्रेक्स और प्लेग जैसे रोगों के घातक रोगाणु विकसित किए जा रहे थे।
- रूस ने कहा, अमेरिका यह स्पष्ट करे कि उसने हमारे पड़ोस में सैन्य जैविक हथियार कार्यक्रम क्यों चला रखा था।
छह शहरों में दूसरे दिन भी युद्ध विराम
- घमासान युद्ध के बीच बुधवार को दूसरे दिन भी छह शहरों में युद्ध विराम के बीच मानव गलियारों से आम नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यूक्रेन की डिप्टी पीएम आइरिना वेरेसचुक ने बताया, एनेरगोदर-जैपोरिझिया, सुमी से पोलतावा, आईज्यम से लोजोवा, मैरियूपोल से जैपोरिझिया, वोलनोवाखा से पोकरोवस्क, वोरजेल, बोरोद्यांका, इरपिन व होस्तोमेल से कीव के लिए गलियारे खोले गए थे।
- गलियारा खुलते ही यूक्रेन के वोरजेल के एक अनाथालय से 55 बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला गया।