मास्को मुख्यालय में नेवेलनी के संयोजक ओलेग स्टेपानोव ने कहा कि उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि निर्दलीय उम्मीदवारों को भी इस साल 8 सिंतबर को होने वाले संसदीय चुनाव में लड़ने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा विपक्षी नेता संसदीय चुनाव मतपत्रों से कराने की मांग कर रहे हैं, जिसे राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन नकार चुके हैं।