शारजाह के अल तावुन इलाके में एक इमारत के तीसरे मंजिल के अपार्टमेंट से गिरने के बाद एक 14 वर्षीय भारतीय किशोरी की मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय लड़की के परिजन सो रहे थे।
लड़की के माता पिता भारत के केरल से हैं। मृतक किशोरी अजमान स्कूल में दसवीं की छात्रा थी और भारतीय दंपती की जुड़वां बेटियों में से एक थी। गल्फ न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने बताया की हादसे की सूचना मिलते ही लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले का पता लगा रही है कि यह आत्महत्या तो नहीं। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।