फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: ब्रिस्टल में लॉकडाउन नियमों को तोड़ने के आरोप में 14 गिरफ्तार, 'किल द बिल' कानून का कर रहे थे विरोध

Wed, 24 Mar 2021 05:29 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • सभी प्रदर्शनकारी ‘किल द बिल’ कानून का विरोध कर रहे थे
  • कुछ लोग कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने लगे जिससे कार्रवाई करने की जरूरत पड़ी
विज्ञापन
ब्रिस्टल शहर में प्रदर्शन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में लॉकडाउन नियमों को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने 14 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी प्रदर्शनकारी ‘किल द बिल’ कानून का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि करीब 200 लोग शंतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इनमें से कुछ लोग कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने लगे जिसके बाद कार्रवाई करने की जरूरत पड़ी। 

विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि सरकार के एक विधेयक के विरोध में दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में रविवार को निकाली गई रैली में हिंसा भड़कने पर दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।  ‘किल द बिल’ नाम की रैली के दौरान एक पुलिस थाने पर हमला हुआ और कम से कम दो पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई।

वहीं स्थानीय ‘एवन और समरसेट’ पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कुछ प्रदर्शनकारियों की वजह से हिंसक उपद्रव में बदल गया। पुलिस अधिकारी विल व्हाइट ने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर हमला किया गया जिससे वे घायल हो गए। पुलिस बल ने बताया कि पुलिस के कम से कम दो वाहनों को आग लगा दी गई।
विज्ञापन


क्या है ‘किल द बिल’ कानून
यह विधेयक प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित है। इसमें किसी भी तरह के प्रदर्शन से निपटने के लिए पुलिस को और अधिक ताकत और छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें